ह्यूंदैई क्रेटा फेसलिफ्ट ₹ 9.43 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानें किनसे होगा मुकाबला

ह्यूंदैई क्रेटा फेसलिफ्ट ₹ 9.43 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च, जानें किनसे होगा मुकाबला




खास बातें

  • ह्यूंदैई क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.43 लाख रुपए रखी गई है
  • नई क्रेटा फेसलिफ्ट के डीजल मॉडल की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है
  • ह्यूंदैई इंडिया ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट में सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग दी है


लंबे इंतज़ार के बाद ह्यूंदैई ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV क्रेटा लॉन्च कर दी है जिसकी दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.43 लाख रुपए रखी गई है. कार के पेट्रोल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 9.43 लाख रुपए से शुरू होकर 13.59 लाख रुपए तक जाती है, वहीं कॉम्पैक्ट SUV ह्यूंदैई क्रेटा के डीजल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपए है जो डीजल टॉप मॉडल के लिए 15.03 लाख रुपए तक जाती है. ह्यूंदैई ने छोटे आकार की इस SUV के पेट्रोल इंजन को मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया है, वहीं कार के डीजल वेरिएंट में सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स उपलब्ध कराया गया है. भारत में नई ह्यूंदैई क्रेटा फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो, रेनॉ कैप्टर, रेनॉ डस्टर और निसान टेरेनो जैसी कारों से होने वाला है. इसके साथ ही यह कॉम्पैक्ट SUV जल्द लॉन्च होने वाली मारुति सुज़ुकी ग्रैंड विटारा और जीप की SUV रेनेगेड से भी मुकाबले के लिए तैयार है.

2018 hyundai creta facelift
ह्यूंदैई इंडिया ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट में सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग दी है

ह्यूंदैई इंडिया ने 2018 क्रेटा फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को नई डिज़ाइन और स्टाइल दिया है. नई क्रेटा में नई सिग्नेचर कास्केडिंग ग्रिल लगाई है जिसकी बॉर्डर क्रोम की है, नए प्रोजैक्टर हैडलैंप्स के साथ LED पेज़िशन लाइट्स और नए अगले बंपर के साथ नई डिज़ाइन के फॉगलैंप्स और LED डेटाइम रनिंग लैंप्स लगाए गए हैं. 2018 क्रेटा फेसलिफ्ट के टॉप मॉडल को पैशन ऑरेंज और मरीना ब्ल्यू कलर स्कीम में पेश किया है.

कंपनी ने कार में 17-इंच के डुअल टोन डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगाए हैं और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले नए OVRMs लगए गए हैं. कार के डैशबोर्ड में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिनमें बड़ा 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो ऑडियो नेविगेशन से लैस है. इसके साथ ही कार में एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और मिरर लिंक के साथ कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें : ह्यूंदैई सेंट्रो की ताज़ा स्पाय फोटोज़ में सामने आया कार का केबिन, जानें कब लॉन्च होगी हैचबैक

2018 ह्यूंदैई क्रेटा फेसलिफ्ट में इलैक्ट्रिक सनरूफ के साथ पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डिजिटल क्लॉक और ऐसे कई फीचर्स दिए हैं. सेफ्टी की बात करें तो SUV के साथ स्टैंडर्ड मॉडल में एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया है और कार के टॉप मॉडल के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. 2018 क्रेटा में इलैक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा, स्टैटिक बेंडिंग लाइट्स और आईसोफिक्स बच्चों के लिए सीट की जगह जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

कंपनी ने नई क्रेटा के कोई भी तकनीकी बदलाव नहीं किया है और कार 1.4-लीटर डीजल, 1.6-लीटर पेट्रोल और 1.6-लीटर डीजल टॉप वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. जहां SUV के साथ पहले सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया जा रहा था, अब कंपनी नई क्रेटा के डीजल-पेट्रोल दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है. ह्यूंदैई क्रेटा E, E+, S, SX, SX डुअल और टॉप मॉडल SX (O) जैसे 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है.

Comments

Popular posts from this blog

VIVO IPL 2018 LIVE CRICKET SCORE, MATCH STREAMING ONLINE ON HOTSTAR, WATCH MI VS CSK ON STAR SPORTS, DREAM 11

Xiaomi Redmi 6 Pro launched

Mumbai’s air quality on Monday sets a new record at 13; Best AQI since June 2015