जया बच्चन को बिग बी ने तस्वीर के साथ किया बर्थडे विश

जया बच्चन को बिग बी ने तस्वीर के साथ किया बर्थडे विश


amitabh bachchan and abhishek bachchan wish jaya bachchan on her birthday


ऐक्ट्रेस जया बच्चन आज 70 साल की हो गईं और
उन्होंने अपना जन्मदिन पति अमिताभ बच्चन के साथ
मनाया। अमिताभ बच्चन ने भी जया को खुलकर ढेर
सारी शुभकामनाएं दी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में उनके
लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा। इस संदेश के साथ ही
बिग बी ने जया की अभिषेक और श्वेता के साथ एक तस्वीर
भी शेयर की। 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'आधी रात को मैं ग्रीटिंग्स, शुभकामनाओं, कॉल्स, मिठाइयों, प्यार और अपनेपन के साथ जया का 70वें साल में स्वागत करता हूं।


बेटे अभिषेक बच्चन ने भी अपनी मां की एक पुरानी ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की और उन्हें बर्थडे विश किया।


जया बच्चन बॉलिवुड की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभा चुकी हैं। उन्होंने 'शोले', 'अभिमान', 'सिलसिला', 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है। 
AMit
बर्थडे स्‍पेशल: इन 10 फ‍िल्‍मों में जया बच्‍चन ने न‍िभाए दमदार रोल्‍स!

Comments

Popular posts from this blog

Salman Khan को नहीं मिली बेल, शेरा की मुश्किलें बढ़ीं

Tata Nexon AMT Hyprdrive Review

Haryana Board HSC result 2018: BSEH 12th result declared,